राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में सोमवार को जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों, कस्बों, मंदिरों, स्कूलों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व आत्मरक्षार्थ संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर,1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।
0 Comments