पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/घुघली पल्टू मिश्रा
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली कुँवर गौरव सिंह द्वारा टीम गठित की गयी। जिनके द्वारा सिविल जज (जू.डि.) अवर खण्ड त्वरित न्यायालय- प्रथम, जनपद महराजगंज द्वारा जारी NBW सम्बन्धित मु0नं0- 1423/04 धारा 498-A323/504/506/494/120 IPC व 3/4 डीपी एक्ट में जारी गिरफ्तारी अधिपत्र में वारन्टी श्यामदेव पुत्र भोलई ,राबडी देवी पत्नी बाँसदेव, बाँसदेव पुत्र भोलई निवासीगण ढेकही बांसपार, थाना घुघली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
0 Comments