https://www.purvanchalrajya.com/

घुघली कान्हा गौशाला मे आए दिन मर रही गायों को जे सी वी से किया जा रहा दफन



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो 

महराजगंज/घुघली

जनपद महराजगंज के घुघली बाजार में बने कान्हा गौशाला मे आए दिन गायों के मरने की संख्या बढ़ती ही जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार कान्हा गौशाला घुघली में मरी हुई गाय को जे सी वी पर लाद कर नदी के किनारे दफनाने की बात सामने आई।जिसे देखकर वर्तमान स्थिति कर्मचारियों की पोल खोल कर रख दी है।इस गौशाला में मरी गाय व जीवित गायों की संख्या बराबर कर खाना पूर्ति कर लिया जा रहा है।मजे की बात है कि कभी भी गायों के मरने का कारण  पता नहीं चला।पीएम न करवाएं जाने से सही स्थिति की जानकारी नहीं लग पा रही है कि कान्हा गौ शाला में गायों के मरने का कारण  बीमारी है या कर्मचारियों की लापरवाही भी हो सकती है।



Post a Comment

0 Comments