https://www.purvanchalrajya.com/

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार,भेजा जेल


पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज

घुघली पल्टू मिश्रा


महराजगंज,पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में व  अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज , आतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा थाना घुघली पर दिनांक 03.11.2024 को पंजीकृत मु0अ0सं0 462/2024 धारा 137(2) / 351 (3) / 352 BNS बनाम ह्रदेश पुत्र स्व0 शम्भू आदि 03 नफर निवासीगण भवसगरा थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज में विवेचना के दौरान अभियोग से सम्बन्धित पीडिता की बरामदगी व अवलोकन बयान पीडिता व अवलोकन शैक्षिक प्रमाण पत्र पीडिता व अन्य संकलित साक्ष्य से अभियोग से सम्बन्धित नाबालिग पीडिता को अभियुक्त हृदेश द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया जिस कारण पीडिता गर्भवती हो गयी जिसके आधार पर अभियोग में धारा 87,64(2)M BNS व 5J (2)/6 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त हृदेश उपरोक्त की तलाश की जा रही थी। तमामी तलाश के उपरान्त अभियुक्त उपरोक्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 08.12.2024 को समय 11.50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्धविधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।नाम व पता अभियुक्त

हृदेश पुत्र स्व0 शम्भू निवासी भवसगरा थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 20 वर्ष।

दिनांक 08.12.2024 ।गिरफ्तारी का स्थान बारीगाँव चौराहे से आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0- 462/ 2024 धारा 137 (2), 87, 64(2)M/351 (3) / 352 BNS व 5J ( 2 ) / 6 पोक्सो एक्ट थाना घुघली महराजगंज।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  उ0नि0 रमेश पुरी चौकी प्रभारी जखिरा थाना घुघली जनपद महराजगंज। हे0का0 जनार्दन थाना घुघली जनपद महराजगंज। का0 कृष्ण प्रताप सिंह थाना घुघली जनपद महराजगंज।

Post a Comment

0 Comments