https://www.purvanchalrajya.com/

ग्राम बल्लो खास में स्वर्ण व्यवसाई के दुकान में चोरी हुआ खुलासा,1को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज

घुघली पल्टू मिश्रा


महराजगंज,पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज , आतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.11.2024 को रात्रि में ग्राम बल्लोखास में स्वर्ण व्यवसाई की दुकान का ताला तोड़कर सोने व चादी के आभूषण व नकदी रुपया अज्ञात चोरो द्वारा चोरी किये थे जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 430/2024 धारा 305/331 (4) बीएनएस पंजीकृत हुआ था जिसमें अज्ञात चोरो की तलाश की जा रही थी कि पुनः अज्ञात चोरो द्वारा ग्राम गोपाला में दिनांक 28.11.2024 को स्वर्ण व्यवसाई की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया था। उक्त घटनाओ का सफल अनावरण व अज्ञात चोरो की तलाश की जा रही थी की दिनाक 09/10.12.2024 की रात्रि में गोपाला टोला करमहा मोड़ पर पिकेट लगाकर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान एक मोटर साईकिल पर चालक सहित तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जो पुलिस चेकिंग को देखकर मोटर साईकिल पीछे मोड़कर भागना चाहे कि एक व्यक्ति जो पीछे बैठा था गिर गया जिसे पुलिस द्वारा मौके से पकड़ लिया गया शेष अन्य दो व्यक्ति अन्धेरा व कोहरा का लाभ उठाकर भागने में सफल हुए पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अर्जुन राजभर पुत्र उत्तीम राजभर निवासी मोहन पट्टी थाना महुअ महुआडीह जनपद देवरिया जिसकी जामा तलाशी के दौरान एक बोरे से लोहे की सब्बल वा लोहे की छैनी तथा पहने हुए पैन्ट के दाहिने जेब से 01 जोडी पायल सफेद धातु, 02 जोडी बिछिया सफेद धातु तथा 2150 रुपया मिला जिसको पकड़े गये व्यक्ति द्वारा अपने साथी संदीप कुशवाहा पुत्र भरत कुशवाहा निवासी कोटवा टोला बसावन थाना महुआडीह जनपद देवरिया व उसका एक साथी नाम पता अज्ञात जो भागने में सफल हुए के साथ मिलकर ग्राम बल्लोखास में हुई स्वर्ण व्यवसाई की दुकान से हुई चोर की घटना में खर्च के उपरान्त बचा हुआ आभूषण व रुपया बताया तथा ग्राम गोपाला में भी अपने उक्त दोनो साथियो के साथ मिलकर स्वर्ण व्यवसाई की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास करना स्वीकार किया। तस्दीक होने पर पकड़ा गया व्यक्ति अर्जुन राजभर उपरोक्त उक्त दोनो घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त है जिसके पास से चोरी के आभूषण, नकदी रुपया व चोरी करने का उपकरण बरामद हुआ है कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया। पकड़े गये अभियुक्त का आनलाईन अपराध चेक किया गया तो जनपद कुशीनगर में भिन्न भिन्न थानो पर नकबजनी, चोरी के अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध गैगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गयी है। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।नाम व पता अभियुक्त अर्जुन राजभर पुत्र उत्तीम राजभर निवासी मोहन पट्टी थाना महुआडीह जनपद देवरिया उम्र करीब 24 वर्ष

।वान्छित अभियुक्तगण संदीप कुशवाहा पुत्र भरत कुशवाहा निवासी कोटवा टोला बसावन थाना महुआडीह जनपद देवरिया।संदीप कुशवाहा का एक साथी नाम पता अज्ञात

गिरफ्तारी का दिनांक 10.12.2024 गिरफ्तारी का स्थान गोपाला टोला करमहा मोड़ सें

आपराधिक इतिहा > मु0अ0सं0 249/2023 धारा 380/457 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

> मु0अ0सं0 310/2023 धारा 380/457/411 भादवि थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

> मु0अ0सं0 324/2023 धारा 380/457/411 भादवि थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

> मु0अ0सं0 324/2023 धारा 380/457 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

> मु0अ0सं0 579/2023 धारा 380/457/411/413 भादवि थाना हाटा जनपद कुशीनगर

> मु0अ0सं0 29/2024 धारा 380/457/411/414 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

> मु0अ0सं0 33/2024 धारा 380/457/411 भादवि थाना रामकोला जनपद कुशीनगर

> मु0अ0सं0 46/2024 धारा 380/457/411 भादवि थाना हाटा जनपद कुशीनगर

> मु0अ0सं0 60/2024 धारा 380/457/411 भादवि थाना हाटा जनपद कुशीनगर

> मु0अ0सं0 66/2024 धारा 380/457/411/414 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

> मु0अ0सं0 67/2024 धारा 380/457/411 भादवि थाना हाटा जनपद कुशीनगर

> मु0अ0सं0 89/2024 धारा 380/457/411 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

 मु0अ0सं0 199/2024 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

> मु0अ0सं0 249/2024 धारा 380/457 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

मु0अ0सं0 430/2024 धारा 305/331 (4)/317 (2) BNS थाना घुघली जनपद महराजगंज।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण SO कुँवर गौरव सिंह थाना घुघली जनपद महराजगंज।उ0नि0 हरिप्रकाश यादव थाना घुघली जनपद महराजगंज।उ०नि० संजय कुशवाहा थाना घुघली जनपद महराजगंज।हे0का0 विनय कुमार सिंह थाना घुघली जनपद महराजगंज। हे0का0 रामकृपाल थाना घुघली जनपद महराजगंज।का राहुल कुमार थाना घुघली जनपद महराजगंज।का0 बलराम यादव थाना घुघली जनपद महराजगंज।

Post a Comment

0 Comments