कलयुगीबेटे ने मां और दादी को फावड़े से काट डाला आरोपी गिरफ्तार
बहन को दांत से अंगुली काट रहा था, बचाने आई तो कर दिया हमला
राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। कलयुगी बेटे ने मां और दादी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। वह अपनी बहन से लड़ाई कर रहा था। मां ने मना किया तो पहले उन पर हमला किया। इसके बाद दादी बचाने पहुंची तो वह उन पर टूट पड़ा। दोनों को फांवड़े से ऐसा मारा कि मां और दादी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विक्रांत वीर, एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर, गड़वार थानाध्यक्ष, सीओ सिटी गौरव कुमार व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के लोगों और परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते चलें कि गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी उमेश चन्द्र पाण्डेय का बेटा अभिषेक पांडेय उर्फ प्रतीक पांडेय अपनी बहन की अंगुली दांत से काट रहा था। बेटी की चीख सुनकर मां विमला देवी (55) उसे बचाने आईं तो अभिषेक ने अपनी मां पर फावड़े से हमला कर दिया। चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की दादी छाया देवी (60) पत्नी वीरेंद्र पांडेय भी पहुंच गईं। अभिषेक ने गुस्से में मां और छाया देवी पर फावड़े से प्रहार करना शुरू कर दिया जिससे दोनों बुरी तरह से लहूलुहान हो गईं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। बहन ने बताया कि मेरे हाथ में नट था, जिसे मेरा भाई छीन रहा था। मैंने मना किया तो वह दांत काटने लगा। मां और दादी बचाने आईं तो उसने फावड़ा उठाया और उनको मारना शुरू कर दिया। मैं चीखते हुए भागी। लोग इकठ्ठा हो गए तथा भाई को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही एसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया। युवक के अंदर इतना गुस्सा क्यों था। घटना के पीछे की असल वजह क्या है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि दोपहर में डायल 112 पर हत्या की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस मौके पर आई और पता चला कि प्रतीक पाण्डेय ने अपनी मां पर फावड़े से सिर पर वार कर मार दिया। पड़ोस में रहने वाली छाया देवी बचाने आईं तो उनकी भी हत्या कर दी। प्रतीक पाण्डेय को मौके से पुलिस ने हिरासत में लिया है। आला कत्ल बरामद किया गया है। फारेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।
0 Comments