https://www.purvanchalrajya.com/

मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद महराजगंज के समस्त थानों की एन्टीरोमियों टीम द्वारा पुलिस की पाठशाला लगाकर गुड टच/बैड टच किया जा रहा महिलाओं को जागरूक

 


                                                                               

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज

घुघली पल्टू मिश्रा


महाराजगंज,पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के नेतृत्व में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री आतिश कुमार सिंह पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण के तहत आज दिनांक 17-09-2024 को जनपद महराजगंज के थानों पर पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर महिलाओं /बालिकाओं/ छात्राओं को नारी सुरक्षा नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में जनपद की एन्टीरोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस अड्डा/सार्वजनिक स्थानों/प्रमुख चौराहों/कस्बों/प्रमुख बाजारों/मन्दिर/शापिंग मॉल /चाय स्टाल /पान की दुकान, बीट क्षेत्र/ग्राम पंचायत/वार्ड/मोहल्लों/ स्कूल/ कालेज आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक कर उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करना, सार्वजनिक स्थानो पर घूम रहे शोहदो को चेतावानी देना, महिलाओ से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के बारे में जागरुक करना, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो व साइबर क्राइम के विषय में व महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूक किया गया ।

मिशन-शक्ति-अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मे पुलिस की पाठशाला लगाकर गुड टच/बैड टच जागरूकता तथा महिलाओं/छात्राओं को शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090,112,1098,1930 आदि से अवगत कराया गया ।

Post a Comment

0 Comments