पूर्वांचल राज्य समाचार, गोरखपुर
उप संपादक ठाकुर सोनी व पूर्वी उ.प्र.ब्यूरो प्रमुख फणिन्द्र मिश्रा
गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैम्पियरगंज (भारीवैसी) राजगिद्व जटायु संरक्षण का उद्धघाटन किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे सीएम योगी ने बिलुप्त हो रहे राज गिद्धों को बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र के जरिए उद्देश्य यह है कि राज गिद्धों कि बिलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाया जा सके।
इससे जीवों को देखने के लिए सैलानियों की आमद बढ़ने से ईको टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।
जटायु संरक्षण केंद्र में कुल छः राज गिद्वो नर एवं मादा को लाया जा चुका है। पांच हेक्टेयर जमीन पर बनाया गया है। इस केंद्र के लिए बाम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी और प्रदेश सरकार के बीच मे समझौता हुआ है।
गोरखपुर वन विभाग द्वारा आगामी चार पांच साल में चालीस जोड़े राजगिद्व छोड़े जाने का लक्ष्य है।
इस अवसर पर वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान राज्य मंत्री डॉ.अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों जटायु संरक्षण केंद्र की सौगात मिली है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रामायण काल में माता सीता की रक्षा करने मे बलिदान हुए जिस जटायु का अंतिम संस्कार प्रभु श्री राम ने किया था। आज उनकी वर्तमान पीढ़ी के संरक्षण का बीणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उठाया है।
डॉ.सक्सेना ने मुख्यमंत्री के मार्ग दर्शन मे वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा किए गए रिकार्ड वृक्षारोपण कार्यो पर भी प्रकाश डाला।
इस आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि महिलाओं के पहले रक्षक जटायु जी थे। आज उत्तर प्रदेश मे महिलाओं की पुख्ता सूरक्षा कि व्यवस्था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है।
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में गोरखपुर का अभूतपूर्व विकास हुआ है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, बिधायक फतेहबहादुर सिंह, विधायक बिपिन सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला, विधायक विमलेश पासवान, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
0 Comments