https://www.purvanchalrajya.com/

गैर गरादतन हत्या के आरोपी वांछित अभियुक्ता चढ़ी पुलिस के हत्थे


पूर्वांचल राज्य ब्यूरो

सिद्धार्थनगर नूरुल खाँ

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर अरुणकान्त सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को मु0अ0सं0 317/2023 धारा 304/506  भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता को हाइडिल तिराहा सिद्धार्थनगर के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्ता किरन सिंह पत्नी राजेश सिंह व पुत्री विष्णु प्रताप सिंह निवासिनी ग्राम छितौनी थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर, हालपता संचालिका लाइफ हास्पिटल परसा शाह आलम सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल संजू विश्वकर्मा, महिला कांस्टेबल नेहा तिवारी व महिला कांस्टेबल महिमा सिंह मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments