पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/ नौतनवां
उप सम्पादक ठाकुर सोनी व ब्यूरो चीफ(अपराध) अनिल जायसवाल
व्यावसायिक कस्बा नौतनवा में मुहर्रम त्यौहार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार से वार्ड न०4 मे स्थित कर्बला और नगर में ताजिया मार्ग की साफ-सफाई का काम तेजी से हो रहा जिसका उन्होंने निरीक्षण किया।
वार्ड नंबर 14 के सभासद अनिल जायसवाल कर्बला का स्वयं साफ सफाई करते दिखे।
इस बावत बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुहर्रम के अवसर पर नगर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। इसलिए कर्बला और ताजिया के गुजरने वाले सभी मार्गों को पूरी तरह से साफ-सुथरा किया जा रहा है।
नगर पालिका के सफाई कर्मी और अन्य कर्मचारी पूरी निष्ठा से इस काम में जुटे हुए हैं। कर्बला की सफाई के साथ ही ताजिया मार्ग पर कचरे और गंदगी को हटाया जा रहा है। इसके अलावा, जगह-जगह पर कूड़ेदान भी लगाए गए हैं ताकि लोग कचरा फेंकने के लिए इन्हें उपयोग कर सकें और सड़कों पर गंदगी ना फैले।
नपाप अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका की यह जिम्मेदारी है कि त्योहार के समय शहरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नौतनवा नगर पालिका परिषद मुहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण और स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
इस मौके पर सभासद अनिल जायसवाल, राहुल दुबे, पप्पू उर्फ चढ़ा, अशोक रौनियार,अमित यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
0 Comments