https://www.purvanchalrajya.com/

विजय योग फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा पौधारोपण


पूर्वांचल राज्य, ब्यूरो,गोरखपुर,सुनील मणि त्रिपाठी

गोरखपुर।वृक्ष धरा की शान है, यह हमारी पहचान है। हम सबका दायित्व बनता है कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए और उसको संरक्षित करें।बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी से राहत पाने को अधिकाधिक वृक्षारोपण करना, उन्हें बचाना बहुत जरूरी है। यह बाते विजययोग फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक आशुतोष कुमार चतुर्वेदी ने लोगों से की है।उन्होंने पर्यावरण में अप्रत्याशित बदलाव से मानव के साथ ही पशु-पक्षियों पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए,प्रमुख मुहिम वृक्ष लगायें- जीवन बचायें पर जोर दिया, ट्रस्ट के सस्थापक ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति घरों, सार्वजनिक स्थलों पर लोंगों से पेड़ लगाने व उनकी सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें, ट्रस्ट के संस्थापक ने कहा है कि प्रकृति से छेड़छाड़, अंधाधुंध पेड़ों की कटाई तथा बढ़ते प्रदूषण के चलते भीषण गर्मी व जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।आने वाली पीढ़ियों का जीवन बचाने के लिए एक पेड़ अवश्य लगायें और उनकी सुरक्षा करें। देश में करीब 140 करोड़ लोग हैं, यदि सभी मात्र एक-एक पेड़ लगायें और उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण में बहुत बड़ा योगदान होगा ।ट्रस्ट के संस्थापक ने बताया कि विजययोग फाउंडेशन ट्रस्ट लगभग तीन वर्षो से समाज में लोगों की सहायता के लिए कई योजनाएं संचालित करता रहता है, ट्रस्ट ने पिछले वर्ष एक हजार आम के पौधे लगवाएं, ठंड मौसम में कंबल वितरण करवाया तथा गर्मी में जहा तापमान 40 से 43 पहुंचा था , हमने दस हजार पानी के पाउच वितरित करवाए, जिसमे लोगो का आर्थिक सहयोग भी मिलता रहा है।वृक्षारोपण में हरी प्रसाद त्रिपाठी, अखिलेश प्रजापति, राज किशोर त्रिपाठी, संजय, पंकज, आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments