https://www.purvanchalrajya.com/

पोखरे में नहा रहे दो बच्चों की डूबने से हुई मौत


पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,महराजगंज

अनिल जायसवाल व शत्रुघ्न मिश्र

सिसवा बाजार। जनपद महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा चैनपुर में शुक्रवार दोपहर बाद पोखरे में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चैनपुर निवासी अर्जुन (7) व संजीत (8) गांव के बगीचे में मिले। अर्जुन स्कूल नहीं जाता था तथा संजीत कक्षा एक में पढ़ता था। गांव के प्राइमरी स्कूल से पढ़कर वह घर आया। खाना खाने के बाद गांव के बगीचे में चला गया। यहां अर्जुन खेल रहा था। दोनों एक साथ पोखरे की ओर चल दिए। उनके साथ गांव के तीन बच्चे और साथ जाने लगे। सभी हंसते हुए पोखरे के किनारे पहुंचे। बताया जा रहा है कि पोखरे में पहले अर्जुन कूदा, इसके बाद संजीत भी कूद गया।गांव के अन्य बच्चे भी पानी में अटखेलिया करने लगे। इस बीच अर्जुन व संजीत अचानक गहरे पानी में चले गए। साथ के बच्चे कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो गया। साथ में गए बच्चे घबराकर बाहर निकल गए और चिल्लाते हुए गांव में पहुंचे। लोगों की इसकी जानकारी हुई तो पोखरे के किनारे लोग पहुंचे। गांव के लोगों ने उनकी तलाश की तो उनका शव मिला। इस बाबत कोठीभार थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments