https://www.purvanchalrajya.com/

तालाब में तब्दील हो गया राष्ट्रीय राजमार्ग

पूर्वांचल राज्य  समाचार, महराजगंज 

फरेंदा। जनपद महराजगंज में बारिश के कारण गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग तालाब में तब्दील हो गया है जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। अगर रास्ता चलने के दौरान थोड़ी लापरवाही हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। राजमार्ग पर जलनिकासी न होने के कारण मुसीबत ही मुसीबत है। वहीं कार्यदायी संस्था अनजान है।गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर स्थित भैया फरेंदा, पिपरामौनी, मनिकौरा, पुरंदरपुर सहित तमाम जगहों पर बारिश के कारण जलभराव हो गया है। इसके चलते रास्ता चलना दूभर हो गया है। सबसे दयनीय हालत भैया फरेंदा चौराहे की है, जहां पर सड़क के दोनों तरफ जलभराव हो गया है। राजमार्ग पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गया है। रास्ता भी एक ही तरफ चल रहा है। सड़क के किनारे बनी नालियां भी कार्यदायी संस्था ने तोड़ दी है, जिससे जल निकासी नहीं हो पा रही है। दुकानों के सामने जलभराव हो गया है। इससे व्यापार भी चौपट हो गया है। नगर के दिनेश, शमीम, विजय, मनोज, विनोद, अशोक व आशीष ने बताया कि कार्यदायी संस्था पीएनसी द्वारा अगर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर  हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments