बच्चा संदेह के घेरे में पूरा परिवार
जांच में जुटी पुलिस टीम
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महराजगंज (ब्यूरो प्रभारी योगेश्वर राय
महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला। मृतका चार बच्चियों की मां थी। उसके गर्भ में भी एक बच्चा पल रहा था। घर में संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
महिला की पेट में सात माह का बच्चा
बताया जा रहा है कि घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव पश्चिम टोला निवासी श्यामसुंदर गौड की शादी 13 वर्ष पूर्व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राज मंदिर गांव की गुंजा के साथ हुआ था। जिसकी चार लड़कियां ही थी। मृतका महिला की पेट में सात माह का बच्चा पल रहा था। इसकी रूटीन चेकअप के लिए पति-पत्नी अस्पताल गए थे। चेकअप के बाद दोनों घर आ गए थे। रात में खाना खाकर सभी लोग सो गए।
नींद खुली तो पत्नी फंदे से लटक रही थी
मृतका महिला के पति श्यामसुंदर ने बताया कि भोर में जब नींद खुली तो देखा मेरी पत्नी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। जिसकी सूचना पत्नी की बहन को दिया। गुंजा के मौत की सूचना मिलते ही सुबह मायके वाले श्यामसुंदर के घर पहुंच आए। मृतका के गले व हाथ पर चोट के निशान को देखकर हत्या का आरोप लगाने लगे। वहीं मृतका के बड़े भाई सोनू ने अपने बहनोई व उसके पिता पर मार-पीट कर बहन गुंजा की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।
थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि बारीगांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments