विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए गौ रक्षा सेवा ट्रस्ट संकल्पित ...
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, वाराणसी
दिन रविवार को रामनगर स्थित सुल्तानपुर में गौ रक्षा सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष बबीता चौरसिया के नेतृत्व में गाय के गोबर से गो काष्ठ बनाने की ट्रेनिंग दी गई, साथ ही गौ रक्षा सेवा ट्रस्ट रामनगर क्षेत्रीय अध्यक्ष पूजा पटेल को ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व उत्कृष्ट कार्य के लिए अंगवस्त्रम्, मोमेंटो व माला पहनकर स्वागत किया गया। साथ ही वाराणसी से महिला प्रकोष्ठ महानगर उपाध्यक्ष सीमा गौड़ तथा पुरुष वर्ग से राजेश कुमार को उपाध्यक्ष पद देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर अध्यक्ष बबीता चौरसिया ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वालंबन बनाने के क्षेत्र में कार्य करने हेतु गौ कास्ट जैसे गाय के गोबर, मूत्र इत्यादि से जीवनोंपयोगी वस्तुएं बनाने की कला तथा ट्रेनिंग दी जा रही है। हमारा यह प्रयास गांव को शहर से जोड़ने में एक महत्वपूर्ण कड़ी निभा रहा है। गांव की महिलाएं संसाधन व जागरूकता की कमी से सक्षम होते हुए भी उचित प्लेटफार्म न मिलने की वजह से अभी तक मुख्य धारा से जुड़ नहीं पा रही हैं। हमारा यही प्रयास रहता है की विशेष कर देहात और गांव की महिलाओं कोआत्मनिर्भर व स्वावलंबन बनाकर जीवन यापन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा सदैव पर्यावरण संरक्षण की बात होती है साथ ही प्रकृति का साथ बनाकर रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसी प्रेरणा से गौ रक्षा सेवा ट्रस्ट द्वारा यह आत्मनिर्भर वह स्वावलंबनता के मुहिम चलाई जा रही है।
साथ ही यह संकल्प लिया जाता है सामाजिक से रखते हुए गौ रक्षा सेवा ट्रस्ट सामंजस्य रखते हुए जन कल्याण जागृति महिलाओं लड़कियों की सुरक्षा गौ माता की सेवा पर्यावरण की रक्षा लोगों को रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया।
उक्त मौके पर ट्रेनिंग देने वालों में पूजा पटेल, संजू देवी, मंजू, ममता, राधिका, रीना, प्रेमा, रुपा, वंदना, सिमरन, मुराही, सुनीता ,विद्या , शीला, मधु , सीमा गौड़, आदि उपस्थित रहीं।
0 Comments