https://www.purvanchalrajya.com/

भारतीय औद्योगिक व्यापार एसोसिएशन द्वारा अधिकारी सम्मान समारोह का किया आयोजन

 


पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, वाराणसी  (अभिषेक दुबे की रिपोर्ट)

वाराणसी भारतीय औद्योगिक व्यापार एसोसिएशन द्वारा अधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि रंजीत केसरी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों का सम्मान किया।

सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से प्रिंस कुमार, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड - 1, उदय प्रताप सिंह, सेलटैक्स कमिश्नर, एम के शर्मा, जिला उपायुक्त, संजय प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा एवं औद्योगिक प्रशासन प्रभात कुमार सिंह अग्रणी जिला प्रबंधक यूबीआई, अरुण कुमार कुरील टेक्सटाइल, अशोक कुमार चौरसिया बाट माप शहीद कई अन्य अधिकारियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर अनूप कुमार जायसवाल ने कहा कि अधिकारियों का सम्मान करके संगठन ने हर्ष व ऊर्जा प्रदान करने का प्रयास किया। धन्यवाद जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर ने किया। इस अवसर पर शहर के कई  व्यापारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments