https://www.purvanchalrajya.com/

नरपतगंज में 70 दिव्यांगों की बीच बीडीओ ने बांटे ट्राइ साइकिल व व्हील चेयर!



अररिया। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित किसान भवन में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद के द्वारा 70  की संख्या में दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल,व्हील चेयर,राजर ब्लेड, बैसाखी,ईयर मशीन का वितरण किया। व्हील चेयर आदि लेने के बाद दिव्यांगों ने खुशी के इजहार किया। मालूम हो कि प्रखंड मुख्यालय परिसर में 10 व 11 नवंबर को दिव्यांगजनों के लिए शिविर का आयोजन किया गया था जिस शिविर में 153 की संख्या में दिव्यांगजनों ने ट्राई साइकिल,व्हील चेयर,बैसाखी, एयर मशीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया था। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर के किसान भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद के द्वारा सभी दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल आदि का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिव्यांगजनों के लिए शिविर का आयोजन किया गया था शिविर में जो भी दिव्यांगजनों के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया था उसके बीच ट्राई साइकिल,व्हील चेयर आदि का वितरण कराया गया है।उन्होंने कहा दिव्यांगजन अपने को कमजोर नहीं समझे।सरकार के पहल पर ट्राइ साइकिल दिव्यांगजनों के दिया जा रहा है।इससे जो भी दिव्यांगजन है उनको अपना रोजगार करने में आसानी होगी।साथ ही नौकरी पेशा लोग आसानी से अपने कार्य स्थल पर जा सकेंगे।यह योजना आगे भी जारी रहेगी। जो भी दिव्यांगजन इस लाभ से बचे हैं वह अपना रजिस्ट्रेशन करा लें उसे भी ट्राई साइकिल आदि का लाभ दिया जाएगा 

Post a Comment

0 Comments