https://www.purvanchalrajya.com/

विकसित भारत संकल्प अभियान के जरिए नए मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास

 


                 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, गोरखपुर (सुनील मणि त्रिपाठी)    

गोरखपुर। विकसित भारत संकल्प अभियान के जरिये नए मतदाताओं से लेकर मोदी-योगी सरकार की योजना के प्रत्येक लाभार्थी को विकसित भारत एम्बेसडर बनाने की तैयारी शुरू की है।  संगठनात्मक जिलों को दो-दो लाख विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ के स्वागत सत्कार की भी एक बड़ी स्पर्धा चल रही है, होड़ मची है, लोग नए-नए तरीके से स्वागत कर रहे हैं। और मैंने देखा है नौजवान तो आजकल सेल्फी का भरपूर उपयोग करते हैं, गाड़ी के साथ अपनी सेल्फी भी करवा लेते हैं और वो अपलोड़ भी करते हैं। और लोग बड़ी संख्या में एक प्रकार से विकसित भारत के एंबेसेडर बन रहे हैं। नमो ऐप को डाउनलोड़ करके उसमें विकसित भारत के एंबेसेडर बनने की योजना है। सब उससे जुड़ रहे हैं। गांव हो या शहर, बड़ी संख्या में लोग जो कंपीटिशन चल रहा है, प्रश्न-उत्तर वाला एक बड़ा अच्छा कार्यक्रम चल रहा है, जिससे उनका ज्ञान भी बढ़ता है, जानकारियां मिलती हैं। उसका भी कंपीटिशन में लोग भाग ले रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोग न सिर्फ पुरस्कार जीत रहे हैं, बल्कि नई-नई जानकारियां भी प्राप्त कर रहे हैं, लोगों को भी बता रहे हैं। आज महिला मोर्चा गोरखपुर द्वारा इसी क्रम में नमो ऐप डाउनलोड करवाया गया विश्वविद्यालय के छात्रावास में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संध्या त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर समस्त देशवासियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर हर मोर्चे के लोगों ने अपनी कमान संभाल ली है। आज महिला मोर्चा पूरे भारत में हर योजना तक पहुंचाते हुए अपनी कार्यशाली को बढ़ावा दे रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित सिंह गुप्ता ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की अगुवाई करते हुए हर घर तक योजना पहुंचने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता जिला अध्यक्ष  चंचला शुक्ला,हॉस्टल वार्डन वंदना त्रिपाठी,डी.एस.डब्ल्यू. ने अपना योगदान बढ़- चढ़ कर दिया।

Post a Comment

0 Comments