https://www.purvanchalrajya.com/

एंटी रोमियो टीम ने चलाया मिशन शक्ति-शक्ति दीदी अभियान

महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज

महराजगंज। महाराजगंज जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों द्वारा 'मिशन शक्ति' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान चलाया गया। महिलाओं और बालिकाओं से वार्ता कर ऑडियो, वीडियो, पंपलेट के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-04) के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल, कालेजों, गांवों, कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक किया गया।

महिला हेल्प डेस्क के बारे में दी गई जानकारी...

अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं, बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं एवं हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर X) सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर महिला हेल्प डेस्क आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

Post a Comment

0 Comments