https://www.purvanchalrajya.com/

40 वें श्याम महोत्सव में बहेगी भजनों की रसधारा



पूर्वांचल राज्य ब्यूरोम, वाराणसी (मुकेश पाण्डेय की रिपोर्ट)

वाराणसी। 40 वां श्री श्याम महोत्सव आगामी 5 नवम्बर, रविवार को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री श्याम बाल मंडल द्वारा आयोजित महोत्सव में देशभर के कई नामी गिरामी भजन गायक अपने सुरों से श्याम प्रभु की आराधना करेंगे। 

उक्त जानकारी गुरुवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के पदाधिकारियों ने दी। कार्यक्रम संयोजक संजीव अग्रवाल (जेएसके), सुमित शर्मा एवं आकाश अग्रवाल, श्याम बाल मंडल अध्यक्ष संजीव अग्रवाल डब्बू, मंत्री अमित शर्मा,  पुरुषोत्तम जालान, महेश चौधरी, प्रदीप तुलस्यान ने संयुक्त रूप से बताया कि 40 वां श्री श्याम महोत्सव लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में 5 नवंबर रविवार को प्रातः7:00 बजे से प्रभु इच्छा तक मनाया जाएगा । सर्वप्रथम प्रातः 7:00 बजे संस्था के संरक्षक सूर्योदय शास्त्री के नेतृत्व में रुद्राभिषेक किया जाएगा। आचार्य संजय हजारी जी द्वारा 1,100 भक्तो के साथ 09 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे समाज की महिलाओं द्वारा गजरा उत्सव आयोजित किया जाएगा उसके उपरांत प्रभु को 56 प्रकार का भोग अर्पित किया जाएगा। तत्पश्चात स्थानिय कलाकारों के साथ साथ बाहर से आए कलाकारों द्वारा भजनों की रसधार बहायी जाएगी। कलाकारों में मुख्य रूप से जयपुर के प्रख्यात भजन गायक दादा कुमार नरेंद्र, नवीन शर्मा, कोलकाता से संजू शर्मा, विवेक शर्मा, मुंबई से रोहित शर्मा, रांची से पूजा पारीक, वाराणसी के जय पाण्डेय, नई दिल्ली के अशोक शर्मा, प्रख्यात तबला वादक अशोक पाण्डेय आदि शामिल हैं। 

महोत्सव के लिए कोलकाता से आये कारीगरों द्वारा मंदिर की भव्य सजावट  कराई जा रही है। देशी विदेशी फूलों से श्याम प्रभु की झूले पर विराजमान अलौकिक झांकी सजाई जाएगी। भक्तों को कामिनी पत्ती व रंग-बिरंगे फूलों के बीच से शीशे से प्रभु की झांकी दिखाई देगी। दोपहर में श्याम प्रभु को सवामणि का भोग लगाया जाएगा जो भक्तों को वितरण होगा । रात्रि में गंगा आरती की तर्ज पर प्रभु की आरती उतारी जाएगी ।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्ण कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान, पवन शर्मा, सुमित सराफ, अरविंद जैन, दिलीप शर्मा, विद्याधर शर्मा, मनीष चौबे, लल्लू तिवारी, प्रेम अग्रवाल, नीरज शर्मा, सुरेश शाह महेश अग्रवाल अजीत शर्मा शिव अग्रवाल नीरज महर्षि कृष्ण दाधीच विमल त्रिपाठी दिनेश तिवारी संदीप शर्मा अंकित शर्मा मनोज मिश्रा राहुल महर्षि आशीष शर्मा शिवम शर्मा सोहम अग्रवाल विनीत दाधीच शेखर अग्रवाल हर्ष दाधीच अक्षय शर्मा अनिल सराफ आशीष उपाध्याय गोविंद अग्रवाल जयशं वर्मा किशोर खंडेलवाल विवेक अग्रवाल सौरभ मिश्रा मनीष खेतान राघव शाश्वत सुनील कुमार अग्रवाल दीपेश राजू शर्मा कोमल शर्मा महेश अग्रवाल एवं मंडल के सभी सदस्य शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments