https://www.purvanchalrajya.com/

महिला से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी पर हुआ केस दर्ज

 आधी रात को घर में घुस एक महिला का मुंह दबाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया




पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,महराजगंज/ 

निचलौल। 

जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र  निचलौल कस्बे के एक वार्ड में आधी रात को घर में घुस एक महिला का मुंह दबाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। इस बाबत पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

बताते चले कि कस्बे के एक वार्ड की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस से बताया है कि 30 अक्तूबर की आधी रात करीब 12 बजे एक युवक चोरी से उनके घर में घुस आया और उसके बाद उसका मुंह दबाकर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर युवक हाथ जकड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। किसी तरह युवक के चंगुल से अपने को छुड़ाकर युवती शोर शराबा मचाने लगी। फिर युवक उसे धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments