https://www.purvanchalrajya.com/

व्यापारी स्वाभिमान यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापारियों ने बनाई रणनीति



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली

बबुरी/ चंदौली। बबुरी कस्बा स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला मंत्री महेंद्र सेठ के आवास पर व्यापारी स्वाभिमान यात्रा को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के गौरवपूर्ण 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा डिजिटल रथ के साथ पूरे प्रदेश में दूसरे चरण में भ्रमण कर रही हैं। वही व्यापारी स्वाभिमान यात्रा 8 अक्टूबर 2023 को चन्दौली में आएगी। वही व्यापारी स्वाभिमान यात्रा को सफल बनाने के निमित बबुरी नगर में नगर अध्यक्ष के साथ उनके पदाधिकारियों सहित व्यापारियों संग बैठक की गई। जिसमें कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाई गई, वही महेंद्र जिला मंत्री महेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा आप सभी व्यापारीयो को व्यापारी हित मे काम करने की बात कही किसी भी व्यापारी को कोई भी परेशानी हो हम उसके साथ डट के खड़े रहेंगे। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह,व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष शशि प्रकाश गांधी, जिला मंत्री महेंद्र सेठ, रवि पाठक,सोनू केशरी, भईया लाल केशरी,पंकज जायसवाल,पप्पू पटवा, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments