https://www.purvanchalrajya.com/

तीन वारंटी अभियुक्त किए गए गिरफ्तार

 थाना सिंदुरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महाराजगंज 

महाराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज डा० कौस्तुभ द्वारा वारंटियों के गिरफ्तारी अभियान के लिए दिये गये निर्देश के क्रम में  उ0नि0 ब्रह्म कुमार उपाध्याय मय हमराह कांस्टेबल आदित्य कुमार हेड कांस्टेबल राजू कुमार कांस्टेबल दीपक कुमार द्वारा वारंटी गोविंद पुत्र लक्ष्मी लोनिया, जगलाल पुत्र लक्ष्मी और मुन्ना पुत्र विलास ग्राम मोरवन दक्षिणी थाना सिंदुरिया जनपद महाराजगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष चालान किया गया ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 ब्रह्म कुमार उपाध्याय चौकी प्रभारी मिठौरा,हे0का0 आदित्य कुमार,हे0का0 राजू कुमार व कांस्टेबल दीपक कुमार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments