https://www.purvanchalrajya.com/

जिलाधिकारी को भारतीय किसान मंच संगठन ने अवैध कब्जों के सन्दर्भ में दिया ज्ञापन

 भू-माफियाओं के हौसले बुलंद - सुनील राजवंशी 

पूर्वांचल राज्य
 सीतापुर। एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार समूचे प्रदेश में अवैध भूमाफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर उन्हें नतमस्तक करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ सीतापुर जनपद की तहसील महोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढोरहा में भूमाफियाओं द्वारा खेल मैदान, तालाब, ऊसर बंजार, खलिहान, सीलिंग व वन विभाग की जमीन पर भूमाफियाओं का बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा है। भू माफियाओं से अवैध कब्जा मुक्त कराया जाए। जिला अधिकारी को भारतीय किसान मंच संगठन अध्यक्ष सुनील राजवंशी ने ज्ञापन सौप कर मांग की।
     भारतीय किसान मंच के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम नटोरा में भूमाफियाओं द्वारा खलिहान व तालाब ऊसर बंजर व खेल मैदान व सीलिंग की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा है जो कि भूमाफियाओं से अवैध कब्जा मुक्त कराया जाए।  भारतीय किसान मंच के प्रदेश सचिव शैलेंद्र राज ने कहा कि बनेरा तालाब से झरिया घाट तक हरगांव चीनी मिल के द्वारा हमेशा खुदाई की जाती थी। पूर्व में की गई शिकायत को संज्ञान में लेकर के डेढ़- दो  किलोमीटर की खुदाई करा कर काम बंद कर दिया गया है। जिससे किसानों की जमीन आज भी जल मग्न है। जिससे किसान भुखमरी के कगार पर पहुँच गये हैं। चीनी मिल द्वारा बनेरा तालाब से झरिया घाट तक सफाई कराई जाए सीतापुर जिला प्रशासन सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर 15 दिन में उक्त मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो भारतीय किसान मंच संगठन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
     इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रावेन्द्र सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष महोली गोवर्धन सिंह अर्कवंशी, अनिल कुमार राजवंशी, आशाराम मौर्य, भरोसे, रमेश सिंह, शत्रोहन कुमार, शिवकुमार, विकास कुमार राज, बशीर अली आदि लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments