https://www.purvanchalrajya.com/

नवनिर्मित पुलिस बूथ का एसपी साउथ ने किया लोकार्पण



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, गोरखपुर (ब्यूरो प्रभारी बीपी मिश्र व ब्यूरो शिवधन कुमार प्रजापति की रिपोर्ट)

गोरखपुर। बांसगांव गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर चौकी अंतर्गत कराहकोल घाट पर नवनिर्मित पुलिस बूथ का पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को लोकार्पण किया। पुलिस बूथ गोरखपुर जनपद की सीमा में आवागमन की दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां गोरखपुर जनपद के गगहा व झगहा तथा देवरिया जनपद के इकौना थाना की सीमा लगती है। एसपी साउथ ने कहा कि इस पुलिस सहायता केंद्र के माध्यम से असामाजिक घटनाओं को ‌रोकने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर गोरखपुर के  निवर्तमान चेयरमैन  गुलाबर ध्वज सिंह उर्फ महंत सिंह क्षेत्राधिकार बांसगांव प्रशाली गंगवार थाना प्रभारी राजकुमार सिंह चौकी प्रभारी गजपुर रुद्र प्रताप सिंह विवेक सिंह विजय गुप्ता सोहगौरा प्रभारी सुधीर कुमार प्रमोद प्रजापति अरविंद यादव (पूर्व ग्राम प्रधान) दिनेश यादव प्रमोद यादव राम सिंह यादव सुनील सिंह विकास सिंह विजय सिंह पवन सिंह सोनू पाण्डेय दूधनाथ यादव रमेश यादव बबलू चौहान देवेश त्रिपाठी‌‌  आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments