पूर्वाचल राज्य ब्यूरो, स्योहारा
स्योहारा। बिजली घर पर धरने को संबोधित करते हुए चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत,भारतीय किसान यूनियन का बिजली घर पर धरना ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में 25वें दिन भी जारी रहा उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा अगर बिजली विभाग के अधिकारी किसानों की नहीं सुनेंगे तो अभी किसान सड़कों पर उतरे हैं आगे सड़क जाम भी करेंगे जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी 25 दिन से किसान धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। सबसे बड़ा मुद्दा है गरीब किसानों एवं मजदूरों पर मुकदमे के तहत बड़ा जुर्माना जो सरासर गलत है जिसे किसान मजदूर जमा नहीं कर सकता जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा प्रशासन को समस्याओं का संज्ञान लेकर समाधान करना चाहिए। धरने पर हरपाल सिंह गजम सिंह सुखबीर सिंह धर्मपाल सिंह वीर सिंह रतुल त्यागी आलोक सिंह शिव कुमार हाथी बड़ी संख्या में किसान धरने पर डटे हुए है।
0 Comments