https://www.purvanchalrajya.com/

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

सशक्त नारी की बढ़ेगी भागीदारी: पंकज चौधरी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री 

 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज

फरेंदा। जनपद महराजगंज के फरेन्दा  कस्बे में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन रविवार को हुआ जिसके मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग व पुर्व महापौर गोरखपुर अंजू चौधरी एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी रहे ।




महिलाओ की सुरक्षा के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने कई तरह की योजनायें चलाई है। पूरे प्रदेश में मिशन नारी शक्ति के तहत केन्द्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से सजग है। महिलाओं को हर सुविधा देने के लिए डबल इंजन की सरकार कटिबद्ध है। इस बाबत पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने गोष्ठी में बैठी भारी संख्या में महिलाओ को सम्बोधित कर उनके शक्ति को जगाते हुये कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से महिलाओं के साथ है । मोदी जी ने महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास किया है । महिलाओं को मुखिया के रूप में उनके जिम्मेदारी की एहसास दिलाते हुये बोले कि चाहे उज्ज्वला गैस हो, चाहे राशन कार्ड हो ,चाहे महिलाओ की आरक्षण की भागीदारी हो, देश प्रदेश में महिलाये पूरी तरह से सशक्त होती हो रही है ।

उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, सुमित्रा भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेकानंद पांडेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अंजुला अग्रहरि, वंदना तिवारी, तारा देवी, गीता निषाद, सुधा गुप्ता व शालू पासवान सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments