कई वर्षों तक रहे ग्राम प्रधान, दलों का बंधन तोड़ शवयात्रा में शामिल हुए नेता
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, संतकबीरनगर
संतकबीरनगर। जनपद के धनघटा विधानसभा क्षेत्र के सिरसी ग्राम पंचायत में लगातार 35 सालों तक ग्राम प्रधान रहे महेंद्र राय स्थानीय इंटर कालेज के संस्थापक प्रबंधक भी रहे। जनपद के धनघटा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए उन्होंने काफी काम किया जिसकी वजह से इस विधानसभा क्षेत्र में सपा का किला ध्वस्त करने में श्रीराम चौहान और गणेश चौहान सफल हुए।11 अक्टूबर को उन्होंने अंतिम सांस ली थी और 12 अक्टूबर को बिड़हरघाट सरयू नदी के तट पर मुखाग्नि दी गई। इसके पहले भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, धनघटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गणेश चौहान और पूर्व भाजपा सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल ने भाजपा का झंडा उनके शव पर ओढ़ाया।स्व श्री राय की अंतिम विदाई में राजनैतिक दलों का बंधन टूट गया। सपा के जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र राय सहित क्षेत्र के तमाम सपा बसपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी। भाजपा जिला कार्यकारिणी के और विभिन्न मंडलों के तमाम पदाधिकारियों ने भी स्व श्री राय के शवयात्रा में शामिल हुए। चूंकि स्व श्री राय भूमिहार समाज से आते थे इसलिए भूमिहार समाज से जुड़े गोरखपुर बस्ती मंडल के कई जिलों के भूमिहार संगठनों के पदाधिकारियों और उनके रिश्तेदारों ने बिड़हरघाट सरयू तट पर पहुंच कर उन्हें अंतिम विदाई दी
0 Comments