https://www.purvanchalrajya.com/

नगर निगम की अनुमति नहीं मिलने कारण महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम की भव्यता में आई कमी: श्रवण भारती



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, वाराणसी (मुकेश पाण्डेय की रिपोर्ट)

सिगरा/वाराणसी। वाराणसी सिगरा स्थित नगर निगम में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ शाखा नगर निगम व जिला शाखा वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार भारती व शाखा अध्यक्ष रामनाथ शास्त्री के नेतृत्व मे महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। 

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सोन चंद्र वाल्मीकि ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भगवान राम का जीवन लिखने वाले हम सभी को सत्य व भक्ती का मार्ग दिखाया, जिसका हमें  अनुसरण करना है।  

जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार भारती व शाखा अध्यक्ष रामनाथ शास्त्री, प्रदेश प्रमुख महामंत्री रविंद्र कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आज हम सभी को ऐसे त्रिकालदर्शी की जयंती मनाने का स्वभाव सौभाग्य मिल रहा है, परंतु अगर नगर निगम मुख्यालय पर अनुमति मांगी गई थी जो कि नहीं मिला अन्यथा इस जयंती का स्वरूप और विशाल हो गया होता। 

उक्त जयंती समारोह में राजू भारती ,वीरेंद्र कुमार एडवोकेट, विजेंद्र कुमार वाल्मीकि ,अशोक कुमार ,राजेंद्र प्रसाद रामचंद्र मेहता, अशोक कुमार यादव ,महेंद्र अनिल कुमार भारती राजकुमार दिनेश रामबाबू पप्पू मदन वाल्मीकि राजीव वाल्मीकि श्रीमती सुनीता देवी द्रोपदी देवी अनीता देवी चंदा देवी आदि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments