https://www.purvanchalrajya.com/

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सिसवा में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत


केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री की उपस्थिति में सिसवा मण्डल कार्यशाला की बैठक हुई सम्पन्न





पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,महराजगंज/कोठीभार 

जनपद महराजगंज के नगर पालिका परिषद सिसवा के सभागार में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के प्रथम आगमन पर नगरपालिका सिसवा अध्यक्षा शकुन्तला जायसवाल व गिरजेश जायसवाल द्वारा भव्य स्वागत किया गया,तत्पश्चात भाजपा मण्डल सिसवा द्वारा कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। मंडल कार्यसमिति के बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित कर नमन करने के उपरांत हुआ।

बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने के लिए हर जगह समान विचारधारा के लोगों की सक्रियता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आवश्यक है। यहां भाजपा जनसंघ के काल से ही काफी मजबूत है जिसका सारा श्रेय यहां के कार्यकर्ताओं को जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। शीर्ष नेतृत्व के मेहनत और गरिमा को बनाए रखने के लिए हमे अपनी सक्रियता बनाए रखना होगा। भाजपा नेता कृष्ण गोपाल जायसवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें सम्पूर्ण विश्व की समस्या का समाधान है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी,नागेंद्र मल्ल,बजरंगी रौनियार,राजेश अग्रवाल,जगदीश मल्ल,महामंत्री रामेश्वर जायसवाल,मुन्ना गोंड, राजू सिंह,राम नारायण जायसवाल,अनिरूद्ध चौधरी, सभी बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजक सहित भाजपा के सैकडो कार्यकर्ता व नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments