https://www.purvanchalrajya.com/

नवरात्रि के पहले दिन कानपुर के मंदिरों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, कानपुर  (सुनील बाजपेई की रिपोर्ट)

कानपुर। Flood of devotees gathered at the temples of Kanpur on the first day of Navratri. पूजा अर्चना की। इसके लिए शहर के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। प्रात:काल से ही घरों में विधि विधान के साथ कलश स्थापना हुई।

दरअसल भक्तों में नवरात्रि का प्रथम दिन विशेष महत्व रखता है। इसलिए पहले दिन शहर के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में प्रातः काल से ही मंदिरों में भक्तों की लम्बी-लम्बी कतारें लगी रहीं।

दिन रविवार से नवरात्रि शुरू होने पर बारादेवी, तपेश्वरी, ज्वाला देवी, जंगली देवी, काली मठिया सहित शहर के छोटे-बड़े मंदिरों में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा अर्चना कर मां के दर पर मत्था टेका। 

इस दौरान माता के जयकारों से मंदिर गुंजायमान होता रहा। सिर पर माता की चुनरी बांधे भक्तगण उनका गुणगान करते हुए चल रहे थे।

माँ वैष्णो देवी मंदिर किदवई नगर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी थीं। मंदिर में मां के पिंडी रूप में महालक्ष्मी माँ सरस्वती व महाकाली विराजमान थीं। दर्शन करने वाले भक्तों को सावक राम गौड़ ने हलवे का प्रसाद दिया। वहीं बारादेवी मंदिर में कानपुर सहित आसपास के जिलों से भी भक्त आये। दामोदर नगर वैष्णो देवी मंदिर में भक्त जयकारे लगाते हुए गुफाओं से मां के दरबार पहुंचे। इसी तरह किदवई नगर दुर्गा मंदिर व जंगली देवी मंदिर में भी भीड़ उमड़ी।

वही तपेश्वरी देवी मंदिर में भी धूमधाम से पूजा अर्चना के साथ भक्तों ने नवरात्रि  की शुरुआत की। इस बीच सभी मंदिरों में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे। 

Post a Comment

0 Comments