https://www.purvanchalrajya.com/

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दुर्गा पूजा समितियों को किया गया सम्मानित

 दुर्गा पूजा महोत्सव के हिस्सा रहे दुर्गा पूजा समितियों को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को सम्मानित किया गया




पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,महराजगंज/ सिसवा बाजार

(उप संपादक ठाकुर सोनी, ब्यूरो चीफ फणीन्द्र कुमार मिश्र व जिला संवाददाता अनिल जायसवाल )

जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद में संपन्न हुए दुर्गा पूजा महोत्सव के हिस्सा रहे दुर्गा पूजा समितियों को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को सम्मानित किया। इस दौरान विसर्जन के दिन हाई बेस वाले डीजे एवं अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया गया था।  नगर के श्री हठ्ठी माई देवी  स्थान परिसर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में नगर के सभी दुर्गा पूजा समितियों  को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मौजूद दुर्गा पूजा समितियों पदाधिकारी ने एक स्वर में कहा कि  जिन दुर्गा पूजा समितियो द्वारा हाई बेस के डीजे एवं अश्लील गानें बजाए जायेंगे उन्हें सिसवा दुर्गा पूजा महोत्सव से अलग करने के साथ ही उन समितियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का समर्थन किया जाएगा। इस सम्मान समारोह के दौरान समाजसेवी अंकित सिंह,व्यापारी नेता एवं सभासद प्रमोद कुमार जायसवाल, अधिवक्ता मनोज केसरी व शिव सोनी सहित तमाम लोगो ने भी  हाई बेस डीजे एवं गाने बजाने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई किए जाने का  समर्थन किया।इस बाबत कोठीभार थाने के नवागत थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि कोठीभार  थाना क्षेत्र  के इस महोत्सव में सराहनीय योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्तियों को पुलिस विभाग बधाई एवं शुभकामनाओ  के साथ आगे भी क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आप सभी का योगदान अपेक्षित है। 

कार्यक्रम का संचालन रोशन मद्धेशिया एवं अध्यक्षता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के विधानसभा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने किया। इस दौरान तेज प्रताप मद्धेशिया, विश्वनाथ जायसवाल,उत्पल विश्वास,लव कुश विश्वास,विकासदीप जायसवाल, मनीष गौड़,विजय अग्रवाल व रामेश्वर जायसवाल सहित दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments