https://www.purvanchalrajya.com/

महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी स्टार रवि किशन और निरहुआ ने बांधी समा


कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,महराजगंज

उप संपादक ठाकुर सोनी,अरुण वर्मा,ब्यूरो चीफ फणींद्र कुमार मिश्र व राजकुमार चौबे तहसील प्रभारी सदर की संयुक्त रिपोर्ट 

महराजगंज महोत्सव के दूसरे दिन जनपदवासियों की कला से लेकर विज्ञान व इतिहास विषय पर संगोष्ठी के साथ-साथ भोजपुरी दिग्गज रवि किशन और निरहुआ के प्रोग्राम का सभी लोगो ने लुत्फ उठाया। यूपी में सब गाकर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। इसके बाद दोनों कलाकारों ने बम बम बोल रहा है और बुलडोजर बाबा चाँप रहे हैं गाकर दर्शकों में जोश भर दिया।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री, गोरखपुर सांसद रवि किशन, आजमगढ़ दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ विधायक सदर, विधायक पनियरा  और विधायक नौतनवां ने दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

महोत्सव में लेजर शो के माध्यम से महात्मा गांधी सहित विभिन्न महापुरुषों की झलकियां और रामायण कथा का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य का प्रदर्शन भी कलाकारों द्वारा किया गया। सबसे पहले राजस्थानी लोक नृत्य के दौरान सिर पर घड़ा रखकर नृत्य करती कलाकारों ने सभी को आकृष्ट किया।इसके बाद केरल के कथक्कली शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन किया।

जिले के होनहार कलाकार अमित अंजन ने ओढ़नी के रंग पीयर गाकर जमकर तालियां बटोरी।ओढनिया वाली से हो गइल बा प्यार पर दर्शक झूम उठे।प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' भी कार्यक्रम में शामिल हुए।दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।प्रभारी मंत्री ने महोत्सव में उपस्थित जन सैलाब की तारीफ करते हुए उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया।

इसके साथ ही दिन में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। सांस्कृतिक प्रस्तुत करने वाले विद्यालयों में कंपोजिट विद्यालय मथुरानगर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार, जी.एस.वी.एस. इंटर कॉलेज, दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज आदि ने प्रस्तुति दी।

शाम के समय स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मिशन शक्ति के अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय और मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर नृत्य व नाटक का मंचन किया। इसके उपरांत महराजगंज का इतिहास विषय पर जवाहर लाल पीजी कॉलेज के डॉ आर. के. मिश्रा वी डॉ परशुराम गुप्ता ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। महराजगंज में पत्रकारिता का इतिहास विषय पर के.एम. अग्रवाल ने संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments