https://www.purvanchalrajya.com/

भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत की आजादी में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका:आलोक प्रसाद

 भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया




पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज 

भिटौली 

मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ 'बबलू सिंह' के नेतृत्व में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व.इन्दिरा गांधी की 39वीं पुण्यतिथि व भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।

इस बाबत कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि स्व.इन्दिरा गांधी  सन् 1966 से 1977 तक लगातार तीन बार भारत की प्रधानमंत्री रही। चौथी पारी सन् 1980 से 1984 तक के कार्यकाल में उनकी निर्मम हत्या कर दी गयी गई। वह एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी व देश को आजादी दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।स्वतंत्रता आंदोलन में वानर सेना का गठन कर अंग्रेजो के दात खट्टे कर दिये। पूर्वी पाकिस्तान को श्रीमती इन्दिरा गांधी ने पाकिस्तान से अलग कर बांग्लादेश का निर्माण किया। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही, अपने समय में विश्व के महानतम नेताओं में उनको विश्व की अग्रणी नेता के रूप में जाना जाता था ।

अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे, उन्होंने आजादी के पश्चात् लगभग आज के 40 प्रतिशत भू-भाग पर 562 देशी रियासतों को भारत में मिलाया था। वे भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में देश के निर्माण एवं देश को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया जिसके कारण आज के भारत का नया स्वरूप देखने को मिल रहा है।

इस दौरान सर्वश्री गोपाल शाही, गामा प्रसाद, तेजबहदुर पाण्डेय, विधिनरायन वर्मा, पूर्णवासी यादव, चन्द्रजीत भारती, विनोद सिंह, नूर आलम,, विराज बीर अभिमन्यु अकील शेख, आनन्द कन्नौजिया, अफजल अब्बासी, घनयाम मिश्र, संतोष पाण्डेय, शिव शंकर वर्मा, नीरज नयन सिंह, राजेश सिंह, अभय श्रीवास्तव, शंकज सिंह, अशफाक हुसैन अंसारी, सोनू व सुहेल सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments