https://www.purvanchalrajya.com/

15 ग्राम हेरोईन के साथ अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

 




पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,महाराजगंज

महराजगंज 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज डा० कौस्तुभ द्वारा भारत- नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध मादक पदार्थ शराब/हेरोईन की तस्करी पर प्रभावी अकुंश लगाने के लिए दिये गये निर्देश व थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अखिलेश प्रताप सिंह मय हमराह का० विनय कुमार, का० अक्षय कुमार व का० मनीष यादव व SSB 66 वी वाहिनी Cकम्पनी के सहायक कमान्डेट अमित कुमार, HC/GD संतोष तिवारी व CT/GD पारस यादव द्वारा संयुक्त देखभाल क्षेत्र,रोकथाम अवैध तस्करी, से वहद ग्राम श्यामकाट से 01 नफर अभियुक्त नाथू गोंड़ पुत्र स्व० पतिराम गोंड़ निवासी वार्ड नं0 12 घनश्याम नगर नगर पंचायत सोनौली थाना सोनौली जनपद महराजगंज उम्र करीब 30 वर्ष को 15 ग्राम नजायज हेरोईन के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 156/2023 धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु महराजगंज रवाना किया गया।

Post a Comment

0 Comments