शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया जश्ने ईद मिलाद उल नबी का त्योहार
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महाराजगंज
महराजगंज। माहे रवि अव्वल के 12 तारीख को मनाया जाने वाला मुसलमानो का पवित्र त्यौहार हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश का पर्व है। ऐसा माना जाता है कि इसी तारीख को हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश हुई थी और इसी तारीख को उनकी वफात (मृत्यु) हुई थी। इस पर्व को ईद मिलादुन्नबी भी कहा जाता है। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश मुस्लिम कैलेंडर के तीसरे महीने रवि अव्वल की 12वीं तारीख को हुई थी। उनकी पैदाइश की खुशी में लोग इसे ईद मिलादुन्नबी नबी के रूप में मनाते हैं। इस पर्व पर लोगों के घरों मस्जिदों में सजावट देखने को मिलती है। इस दिन ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम रखा जाता है जिसमें उनके जीवन के आदर्शों पर चलने की सीख दी जाती है। मदरसों गांव व मोहल्ले के प्रमुख जागरूक लोगों द्वारा इस अवसर पर जूलुसवा झांकियां भी निकल जाती हैं। इस पर्व को ईद मिलादुन्नबी के अलावा बारावफात के नाम से भी जाना जाता है।
इस अवसर पर पूरे महराजगंज में जागरूक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने घरों व दुकानों पर हरे झंडे के साथ साथ तिरंगे को भी लहराया। लोगों ने कई तरह की झांकियां भी प्रस्तुत की। गली मोहल्ले और चौराहे पर सुबह से शाम तक चहल कदमी बनी रही तथा इस अवसर पर जागरूक लोगों ने मोहम्मद साहब के पैगाम अमन और शांति को कायम करने की लोगों से अपील की।
0 Comments