पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज (पल्टू मिश्रा की रिपोर्ट)
महराजगंज/घुघली। महराजगंज जनपद के घुघली नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घुघली के स्थानीय निवासी संजय पांडेय को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर घुघली की जनता ने जश्न मनाया और सभी घुघली वासियों ने संजय पांडेय को बधाई दी। संजय पांडेय को जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य मृगेश बहुदार सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज एक छोटे से कार्यकर्ता को जिले का जिलाध्यक्ष बनाया जाना घुघली के लिए गौरव कि बात है। संजय पांडेय को बधाई देने वालों में चतुर्भुजा सिंह, पूर्व प्रमुख श्रवण सिंह, निहाल सिंह, प्रतीक, राजन यादव, शिव साहनी, गणेश सोनी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य इस्तखार ख़ान उर्फ टुन टुन,मुन्नू रावत, योगी रावत, राकेश जायसवाल, भरत शुक्ला,सुनील पांडेय, संदीप पाण्डेय, साधु शरण तिवारी, ब्रजेश बहादुर सिंह व सुनील तिवारी रहे। विदित रहे कि संजय पांडेय के पिता भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे।
0 Comments