राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। सपा के जिला उपाध्यक्ष अनिल राय तथा दुबहड़ ब्लाक के पूर्व प्रमुख ज्ञानेन्द्र राय 'गुड्डु के बड़े भाई सीआईएसएफ से रिटायर सुनील राय के पुत्र रजनीश कुमार राय बंटी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक 'एससी' (सिविल) के पद पर चयनित हुए हैं। उनकी इस सफलता से घर-परिवार में खुशी का माहौल है। पांचवीं तक की शिक्षा जिले के होलीक्रास स्कूल से करने के बाद रजनीश ने 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली में केन्द्रीय विद्यालय से की। डीटीयू से बीटेक करने के साथ ही सफलता रजनीश के कदम चूमने लगी। सबसे पहले उनका चयन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में हुआ। फिर वे सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) में चयनित हुए। हालांकि वे ठहरे नहीं और लक्ष्य भेदने में लगे रहे। अब रजनीश इसरो में वैज्ञानिक 'एससी' (सिविल) के पद पर चयनित हुए हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे की सफलता पर नगर विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, आदर्श प्रताप सिंह आदि ने बधाई दी है।
0 Comments