https://www.purvanchalrajya.com/

पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: एसओ विश्वदीप सिंह



राजीव शंकर चतुर्वेदी 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो 

बलिया। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत हल्दी थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह द्वारा पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की गई। हल्दी थाना परिसर में मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।थानाध्यक्ष ने ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने के लिए आमजन से अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाए। साथ ही उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने बताया कि वृक्षों का मानव जीवन में विशेष महत्व है।वृक्ष लगाने के कई फायदे हैं, वृक्ष वायु में मौजूद प्रदूषकों को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। वृक्ष जल चक्र को बनाए रखने में मदद करते हैं और वर्षा को बढ़ावा देते हैं। वृक्ष जीव-जन्तुओं को आश्रय और भोजन प्रदान करते हैं। वृक्ष वायु प्रदूषण को कम करके स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। वृक्षों के आसपास रहने से तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। वृक्ष सौंदर्य को बढ़ाते हैं और पर्यावरण को आकर्षक बनाते हैं। उक्त अवसर पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक रवि वर्मा, हेड कांस्टेबल विजय यादव, हेड कांस्टेबल राकेश पाल, सिपाही अजय यादव, आदि सभी थाना के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments