https://www.purvanchalrajya.com/

हल्दी पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार



राजीव शंकर चतुर्वेदी 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो 

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रवि वर्मा द्वारा अपने हमराहियों के साथ पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त विवेक राम पुत्र सन्तोष राम तथा चेतन राम पुत्र शुभनारायण राम निवासी रेपुरा थाना हल्दी जनपद बलिया को शुक्रवार के दिन गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सिपाही अजय कुमार यादव रहा महिला सिपाही नंदिता सिंह रही।

Post a Comment

0 Comments