https://www.purvanchalrajya.com/

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में निधन



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज

घुघली पल्टू मिश्रा


महराजगंज,डॉक्टर मनमोहन सिंह को  27/12/2024 शाम को बेहोश होने के बाद AIIMS में कराया भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे ।इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका था ।डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था।एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने जीवन में शिक्षा, अर्थशास्त्र और राजनीति में असाधारण उपलब्धियां की हासिल की थी।

डॉ. मनमोहन सिंह ने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा की उत्तीर्ण किए थे इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ( यूके ) से 1957 में अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी ऑनर्स की डिग्री की प्राप्त किए।

उन्होंने 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी. फिल की उपाधि की अर्जित किए थे।शिक्षा के प्रति उनका लगाव उन्हें पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्यापन की ओर ले गए।भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा ।

1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारीकरण की राह पर ले जाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता है।उन्होंने दो कार्यकाल ( 2004-2014 ) तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की और देश के विकास में अहम भूमिका निभाई ।

Post a Comment

0 Comments