https://www.purvanchalrajya.com/

प्रियंका गांधी की जीत से कांग्रेस को सदन में और ताकत मिलेगी: उमाशंकर पाठक

राजीव शंकर चतुर्वेदी 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो 

बलिया। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि प्रियंका गांधी की इस जीत से कांग्रेस को सदन में और ताकत मिलेगी झारखंड में इंडिया गठबंधन को लोगों ने लोकहित में कार्य करने वाला माना इसीलिए वहां इंडिया गठबंधन सरकार की वापसी हुई हैं। प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने बताया कि प्रियंका गांधी की विजय भारतीय राजनीति की दिशा और दशा बदलने का क्षण है। प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने बताया कि प्रियंका गांधी की यह जीत स्वर्गीय इंदिरा गांधी के दौर को वापस लाने वाला दौर होगा और प्रियंका गांधी सदन में हर तबके के आवाज को बुलन्द रुप से रखेंगी। प्रदेश सचिव जैनेंद्र पाण्डेय ने कहा कि प्रियंका गांधी की विजय सदन में भाजपा और अडानी के अवैध गठबंधन को परत दर परत खोलने का काम करेंगी। उक्त अवसर पर ब्रजेश सिंह गाट,हीरा राम, सत्य प्रकाश उपाध्याय, राजेंद्र चौधरी, सुशील श्रीवास्तव,सागर सिंह राहुल, रुपेश चौबे, संतोष चौबे, विवेक ओझा,आसिफ अली, विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया, गिरीश कांत गांधी, सारिका जायसवाल, राहुल चौबे, यश मिश्रा बंटी,फुलबदन तिवारी, मयंक तिवारी, राशिद कमाल खां आदि लोग मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments