https://www.purvanchalrajya.com/

वाहन चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्र तथा गंजा सहित 2अभियुक्त गिरफ्तार किए गए



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज

घुघली पल्टू मिश्रा


महराजगंज,पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज  सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज 

आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रामचरन सरोज की अगुआई में उ0नि0 रमेश चन्द्र वरुण, उ0नि0 मनोज कुमार यादव, उ0नि0 अमित रंजन सिंह, हे0का0 अभय कुमार, हे0का0 देवानन्द कुमार, का0 आनन्द कुशवाहा, का0 रतन जायसवाल के द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध

व्यक्ति/वाहन आदि के दौरान आज दिनांक 17.10.2024 समय रात्रि करीब 01.45 बजे मुखबिर खास की सूचना के आधार पर बैकुण्ठी घाट मन्दिर के पास अभियुक्त 1. तबरेज पुत्र सिकन्दर निवासी डोमन छपरा थाना खड्डा बजार जनपद कुशीनगर उम्र करीब 30 वर्ष को 01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 387/24 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त ।2. आरिफ पुत्र लड्डु निवासी डोमन छपरा थाना खड्डा बजार जनपद कुशीनगर उम्र 25 वर्ष को एक किलो 300 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 388/24 धारा 8/20 NDPS एक्ट का अभियोग

पंजीकृत करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण -1. तबरेज पुत्र सिकन्दर निवासी डोमन छपरा थाना खड्डा बजार जनपद कुशीनगर उम्र करीब 30 वर्ष।2. आरिफ पुत्र लड्डु निवासी डोमन छपरा थाना खड्डा बजार जनपद कुशीनगर उम्र 25 वर्ष

बरामदशुदा माल का विवरण-1. 01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर।2. 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गाँजा

गिरफ्तार/ बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-1. उ0नि0 रमेश चन्द्र वरुण, थाना- घुघली, जनपद - महराजगंज।2. उ0नि0 मनोज कुमार यादव, थाना- - घुघली, जनपद- महराजगंज।3. उ0नि0 अमित रंजन सिंह, थाना- - घुघली, जनपद- • महराजगंज।4. हे0का0 अभय कुमार, थाना - घुघली, जनपद- महराजगंज।5. हे0का0 देवानन्द कुमार, थाना- घुघली, जनपद - महराजगंज।6. का0 आनन्द कुशवाहा, थाना- घुघली, जनपद - महराजगंज।7. का0 रतन जायसवाल, थाना- घुघली, जनपद - महराजगंज

Post a Comment

0 Comments