पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज
घुघली पल्टू मिश्रा
महाराजगंज,पनियरा विधान सभा क्षेत्र में आज 30/8/024को बभनौली- नटवा जंगल- भटहट मार्ग का कार्य शुभारंभ पनियरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कराया। कई वर्षों से नटवा जंगल के मार्ग को लेकर जनता की मांग चल रही थी। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के अथक प्रयास करने के पश्चात आज सड़क निर्माण कार्य शुरू हो पाया है।
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि,
इसके लिए अपने विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित जनता के तरफ से वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश मा० डॉ० अरुण कुमार सक्सेना, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार एवं महाराजगंज सांसद मा० पंकज चौधरी, मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी का हृदय तल से धन्यवाद जनता ज्ञापित करता है।इस दौरान वहां मण्डल अध्यक्ष जयहिंद सिंह, जिला मंत्री विभूती सिंह, वशिष्ठ सिंह, पीडब्ल्यूडी जेई डी०एन० सिंह, रेंजर जगदम्बा पाठक, चेयरमैन पनियरा उमेश जायसवाल, नटवा प्रधान सुनील सिंह, गोरख सिंह, रामाज्ञा निषाद, अंगद गुप्ता, नंदू दुबे, बृजेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
0 Comments