https://www.purvanchalrajya.com/

वृक्ष एक अनुपम उपहार है, प्रकृति का


एक पेड़ सुंदर है, लेकिन उससे भी अधिक उसे जीवन का अधिकार है-स्वेता सिंह

पूर्वांचल राज्य, ब्यूरो,गोरखपुर सुनील मणि त्रिपाठी

गोरखपुर।प्रकृति को सुंदर बनाए रखना यह हम सब का उत्तरदायित्व है। हमें प्रकृति से फल,फूल, औषधियां जैसी अनेकों वस्तुएं प्राप्त होती हैं। एक पेड़ की सुंदरता उसकी शाखों में होती हैं,लेकिन उसकी ताकत उसकी जड़ों में होती है। पेड़ों के नीचे  हमें प्रेम, आशा और शांति मिलती है।पृथ्वी पर जीवन के लिए पेड़ /पौधे आवश्यक हैं। यह हमें ऑक्सीजन और आश्रय प्रदान करते हैं। जलवायु परिवर्तन का मुकाबला भी करते हैं। मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, हवा को शुद्ध करते हैं, जिससे हमारा ग्रह रहने योग्य बनता है। पृथ्वी पर विभिन्न जीव/ जंतु पौधों के कारण ही जीवित रह पाते हैं ।यदि हम एक दिन के लिए भी पृथ्वी से पौधों को हटा दें तो मनुष्य का जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा।

यह बातें श्री राघव शाखा की अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह ने अति प्राचीन विष्णु मंदिर, गोरखपुर के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान बताई। डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि यदि सभी सामाजिक संस्थाएं अपने कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करें तो कुछ हद तक हम पर्यावरण को संतुलित कर सकते हैं, इसमें आम जनता की भी भागीदारी आवश्यक है। हम अपने सभी कार्यों को सरकार के भरोसे नहीं रह सकते। हमें स्वयं जागरूक होना पड़ेगा।

श्री राघव शाखा के सभी सदस्यों का मैं आभार प्रकट करती हूं, जिन्होंने आज के कार्यक्रम को सफल बनाया।हम लोग अपने संस्था के द्वारा सामाजिक जागरूकता, साक्षरता, बाल विवाह और अशिक्षा जैसी समस्याओं को आम जनता के मध्य रखते हैं और उनसे व्याप्त दुष्परिणामों से उनको अवगत कराते हैं।

कार्यक्रम के संरक्षक शिवम पांडेय ने बताया कि निश्चित रूप से श्री राघव शाखा समाज के हर क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यक्रम को संपादित कर रही है। आज उन्होंने विष्णु मंदिर के परिसर में आम, नींबू ,तुलसी, गुड़हल, हरसिंगार, पीपल, पाकड़ जैसे पौधे लगाकर पुण्य का काम किया। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को आश्रय तथा फूल प्राप्त होगा। मैं सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.एल.बी.पांडेय ,डॉ.राज, डॉ.शोभित श्रीवास्तव, तान्या जैसवाल,वैशाली सिंह अर्चना सिंह, विनोद सिंह,शिवम पांडेय संदीप पुंडीर ,शत्रुंजय पाल, सुयश भट्ट आदि सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments