https://www.purvanchalrajya.com/

सड़क किनारे झाड़ में मिला मंदिर के पुजारी का शव, हत्या की आशंका

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आंशका व्यक्त करते हुए कारवाई की मांग की


पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, बलिया

बांसडीह/बलिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बघौता, नारायनपुर मार्ग पर बड़सरी गांव स्थित अवनीनाथ महादेव मंदिर गेट के पास सड़क किनारे गड्ढे में मंदिर के पुजारी (70) वर्षीय सिंगारी दास का मंगलवार की सुबह शव मिला है। शव पर कई जगह चोट के निशान थे। पुजारी के भतीजा ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आंशका व्यक्त करते हुए कारवाई की मांग किया है।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़ ने पुलिस से पुजारी की हत्या की आंशका करते हुए जांच कर अपराधियों पर कार्रवाई की मांग किया। बड़सरी गांव निवासी राजनाथ तिवारी उर्फ सिंगारी दास सोमवार के दिन से ही गायब थे। परिजन उनकी तलाश कर रहें थे। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे गढ्ढा में झाड़,झंकाड़ के बीच सिंगारी दास का शव देखा। शव के हाथ,पैर व चेहरे पर हल्का चोट का निशान था तथा शरीर पर कई जगह मिट्टी लगा हुआ था। एक खाली लोटा व चप्पल भी शव के पास पड़ा था। सिंगारी दास लगभग चालीस वर्षों से अवनीनाथ महादेव मंदिर में  पूजा , पाठ, आरती आदि करते थे। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को दिन में दो बजे तक वह मंदिर में थे। दो बजे के बाद से वह मंदिर से गायब थे। सिंगारी दास अविवाहित थे गांव पर उनके भाई का परिवार रहता हैं। खाना खाने वह मंदिर से एक किलोमीटर दूर स्थित गांव में घर पर जाते थे। लेकिन सोमवार की शाम तक घर नहीं पंहुचने पर उनका भतीजा उन्हें खोजते हुए मंदिर पर गया था लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका तो रात में घर लौट आया। मौके पर पहुंचे सीओ बांसडीह प्रभात कुमार, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी लिया।

                            

हत्या का लगाया आरोप

इनसेट बांसडीह। अवनीनाथ महादेव मंदिर बांसडीह क्षेत्र का सुप्रसिद्ध मंदिर हैं। यहां दूर ,दूर से पूजा पाठ करने लोग आते हैं। ग्रामीणों ने बताया की सिंगारी दास काफी लोकप्रिय व मृदुल स्वभाव के थे। मंदिर में भगवान की सेवा के साथ ही पूजा ,पाठ भोग लगाते थे। उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। सिंगारी दास के भतीजे त्रिवेणी व नाती आशीष रात से ही उनका खोजबीन कर रहें थे। उन्होंने घटना स्थल पर अपने चाचा की हत्या कर लाश फेंक दिए जाने का आरोप लगाया।      

 

ग्रामीणों ने लगाया आरोप मंदिर के पास बिकता शराब व गांजा       

 इनसेट बांसडीह। घटना स्थल पर बड़सरी, मैरीटार, राजपुर आदि गांवों के सैकड़ों लोग जुटे थे। ग्रामीणों ने कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह से आरोप लगाया कि मंदिर के पास रास्ते पर ही अवैध महुआ की शराब व गांजा पुलिस प्रशासन के संरक्षण में  एक घर में बिकता हैं। मंदिर कमेटी व ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद भी पुलिस या प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं किया हैं। यहां हमेशा अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता हैं। मंदिर आने जाने वाले लोगों व महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। शराब पीकर अराजक तत्व हमेशा लोगों से मारपीट करते हैं। ग्रामीणों ने कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह से घटना की जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा शराब की दुकान बंद कराने की मांग किया। कोतवाल ने ग्रामीणों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद निष्पक्ष व कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

0 Comments