https://www.purvanchalrajya.com/

दगाबाज सौहर: शादी के दस साल बाद पत्नी को छोड़ विदेश हुआ फरार



सास-ससुर भी निकले धोखेबाज, दिव्यांग पिता के साथ रहकर लड़ रही है न्याय की लड़ाई 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, उत्तर प्रदेश (उप संपादक अरुण वर्मा)

आगरा/उत्तर प्रदेश। यूपी के आगरा से दी दहला देने वाली घटना सामने आई है करीब दस वर्ष पहले जिसके साथ जीने मरने की कसमें खा पीहर से ससुराल आई विवाहिता का पति ही दगाबाज निकल गया वही उसके सास-ससुर भी उसके साथ उत्पीड़न करने में लगे हुए है।   आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान है। एक युवक शादी के आठ साल बाद पत्नी को छोड़कर अपने जीजा के साथ विदेश भाग गया। कुछ दिनों के बाद सास - ससुर ने दहेज का सामान कब्जे में कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। मकान बेच दिया। पीड़िता बुजुर्ग दिव्यांग पिता के साथ किराए के मकान में रहकर न्याय की लड़ाई लड़ रही है। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।


2013 में हुई थी शादी...

तेज नगर कमलानगर निवासी कमलेश उर्फ भूमि का विवाह 25 फरवरी 2013 को कमलानगर निवासी मनीष कुमार के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ दिनों के बाद पति अपने जीजा जयप्रकाश के साथ अरब के ओमान देश में नौकरी करने चला गया। 2014 में वापस आ गया। वहां से वापस आने के बाद पति व अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को परेशान करते थे। जब परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो पति व सास ससुर ने राजी नामा करके उसे ससुराल लेकर आ गए।


 जीजा के साथ विदेश भागा पति....

इसके बाद फिर से दो साल पहले पति उसे बिना जानकारी दिए अपने जीजा के साथ विदेश चला गया। इसके बाद कभी फोन पर भी बात नहीं की। उसने अपनी तरफ से काफी प्रयास किया, लेकिन पति से किसी भी तरह उसकी बात नहीं हो पाई।

 

सास-ससुर ने भी दिया धोखा...

कुछ दिन बात ससुर गुरमुख दास और सास कविता दहेज का सामान कब्जे में कर घर से निकाल दिया। इसके बाद दोनों पैतृक मकान बेच दिए। तब से महिला अपने बुजुर्ग दिव्यांग पिता के साथ किराए के मकान में रहने को मजबूर है। कमला नगर थानाध्यक्ष सोविंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments