https://www.purvanchalrajya.com/

हैवानियत: प्राइवेट पार्ट में डाला पेन, फिर की घिनौनी हरकत



चीखता रहा दिव्यांग किशोर दरिंदों ने किया कुकर्म 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, उत्तर प्रदेश (उप संपादक अरुण वर्मा)


आगरा/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के आगरा में हैवानियत की हदें पार कर एक ऐसी दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है जिसे सुन सभी रूह कांप जा रहे है। एक दिव्यांग किशोर के साथ हैवानो ने उसके प्राइवेट पार्ट में पेन डाल दिया। वो चीखता रहा लेकिन दरिंदों ने उसे नहीं छोड़ा। उसके साथ कुकर्म किया, जिससे किशोर की हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया। 

 

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय दिव्यांग किशोर से कुकर्म कर निजी अंग में पेन डाल दिया गया। पेन पेट में पहुंचने की वजह से किशोर की हालत बिगड़ गई। पिता ने डॉक्टर को दिखाया। ऑपरेशन के बाद पेन निकाला गया। मामले में पिता ने जमीन विवाद में रिश्तेदार पांच लोगों पर ही घिनौनी हरकत का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोर के माता-पिता मजदूरी करते हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा मूक-बधिर है। 5 फरवरी की शाम तकरीबन पांच बजे बेटा घबराता हुआ घर आया। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इस पर उससे बात की। मगर, कुछ पता नहीं चल सका। इस दिन के बाद से ही बेटे की तबीयत खराब रहने लगी। शहीद नगर स्थित एक अस्पताल में बेटे को दिखाया। जांच में पता चला कि उसके पेट में कोई वस्तु है। इस कारण पेट में दर्द हो रहा है। डॉक्टर ने इलाज के लिए मना कर दिया।

उसे दूसरे अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने ऑपरेशन किया। किशोर के पेट से एक पेन निकला। चिकित्सक ने परिजन को बताया कि यह पेन गुप्तांग से डाला गया था। कुछ ठीक होने पर बेटे से जानकारी की। आरोप है कि परिवार के लोगों ने ही घिनौनी हरकत की थी। इन लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बेटे के गुप्तांग से पेन डाल दिया।

पांच के खिलाफ मुकदमा....

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बलवा, मारपीट, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है। वादी ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, वह उसके चचेरे भाई हैं। इन लोगों से पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट और तहसील में जमीन व फौजदारी के मुकदमे चल रहे हैं। घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। डॉक्टर से भी राय ली जाएगी। किशोर से भी एक्सपर्ट के माध्यम से पूछताछ करेंगे। उसके बयान दर्ज होंगे। मामला पॉक्सो एक्ट से जुड़ा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments