पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, संतकबीरनगर
खलीलाबाद/संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में तथा जिलाधिकारी संत कबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर के मार्गदर्शन में आगामी 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम लला के बालरूप के नूतन विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के प्रारंभ होने के क्रम में तहसील मुख्यालय खलीलाबाद में सफाई अभियान चलाया गया। शासन की मंशानुरूप सभी नगरों एवम ग्रामों में 14 से 21 जनवरी के मध्य विशेष सफाई अभियान चलाया जाना था जिसके क्रम में सभी जनपद मुख्यालयों पर 14 जनवरी को माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष अभियान की शुरुआत किए जाने के निर्देश प्राप्त थे, जिसके क्रम में आज तहसील खलीलाबाद में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेंद्र दुबे, तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता, माननीय सांसद संत कबीर नगर प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सतविंदर जज्जी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र आदि लोगों की उपस्थिति परिसर में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। तहसील परिसर में उपस्थित लोगों को उपजिलाधिकारी शैलेश दुबे द्वारा अपने आस पास साफ सफाई बनाए रखें।
0 Comments