https://www.purvanchalrajya.com/

जिला प्रशासन के सहयोग से एक्शन एड द्वारा नई पहल परियोजना के अंतर्गत 50 किशोरियों का एक्सपोजर विजिट हुआ सफल




पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, बलिया (ब्यूरो प्रभारी राजीव शंकर चतुर्वेदी की रिपोर्ट)

बलिया। यूनिसेफ़ द्वारा सहायतित एवं एक्शनएड द्वारा संचालित नई पहल (बाल संरक्षण) परियोजना के अंतर्गत जनपद के ब्लॉक गङवार एवं ब्लॉक चिलकहर के गाँव असनावर, कुरेजी, मनियार, नारायण पाली, आसन की 50 किशोरियों के साथ एक दिवसीय एक्सपोजर विज़िट मुख्यतः चार विभागों में कराया गया जिसमें महिला थाना, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास केंद्र तथा श्रम विभाग द्वारा हुआ। प्रभारी निरीक्षक  कोतवाली संजय सिंह ने किशोरियों से बात कर उनके अंदर पुलिस को लेकर जो डर था उसको दूर करते हुए पुलिस  की कार्यप्रणाली पर उनकी समझ को विकसित किया साथ ही विभिन्न क़ानूनों की जानकारी भी दी एवं कैसे पुलिस विभाग में अप्लाई करें पूरा डिटेल किशोरियों से शेयर किया और किशोरियों के हौसलों को बुलंद किया। राज कपूर सिंह ने साइबर क्राइम के बारे में किशोरियों को जागरूक किया एवं महिला बीट कांस्टेबल मधु सिंह, अंकिता कुमारी, के द्वारा किशोरियों को मिशन शक्ति के अन्तर्गत कानूनों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग से आए जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील यादव ने स्वास्थ्य से संबंधित किशोरियों को जागरूक किया एवं सेनेटरी नैपकिन पैड न प्रयोग करने पर कौन कौन सी बीमारियां होती है इसके बारे में जानकारी देते हुए मलेरिया, डेंगू एवं अन्य रोग कैसे फैलता है उसके बारे में भी बताया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किशोरियों को विजिट कराया गया प्रिंसिपल संजय कुमार ने एक्सपोजर विजिट को लेकर सभी किशोरियों एवं एक्शन एड नई पहल परियोजना की सराहना किया। स्किल डेवलपमेंट मिशन (कौशल विकास) मैनेजर मनोज कुमार पांडे ने सभी किशोरियों को प्रधानमंत्री कौशल विकास के सभी कोर्सों के बारे बताया। श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिवाकर ने श्रम विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में किशोरियों को बताया तथा श्रम विभाग के कार्य प्रणाली से सभी किशोरियों को अवगत कराया। अंत में जिला कोऑर्डिनेटर मोहम्मद एजाज ने बताया कि नई पहल परियोजना का मुख्य उद्देश्य किशोरी समूह का गठन कर उन्हें सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना की जानकारी देना तथा किशोरियों को जागरूक करना है। 

Post a Comment

0 Comments